Ticker

6/recent/ticker-posts

राजकीय विद्यालय में प्रवेश हेतु किया प्रचार प्रसार

राजकीय विद्यालय में प्रवेश हेतु किया प्रचार प्रसार

राजकीय विद्यालय में प्रवेश हेतु किया प्रचार प्रसार

नवनिर्मित विद्यालय सर्व सुविधाओं से युक्त

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । कोटड़ा स्थित राजकीय सिंधी उच्च माध्यमिक विद्यालय देहली गेट द्वारा नवीन सत्र 2026-27 के लिए क्षेत्र वासियों से अपने बच्चों का प्रवेश विद्यालय में करवाने हेतु व्यापक प्रचार प्रसार किया गया । महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति लायन आभा गांधी ने बालिकाओं की शिक्षा पर जोर देते हुए क्षेत्रवासियों से अपने बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए प्रोत्साहित किया । इसके लिए क्षेत्र में घरों में व्यक्तिगत संपर्क कर बताया गया कि विद्यालय सभी सुविधाओं से पूर्ण है । इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य श्रीमती स्नेहलता पारीक द्वारा राजकीय विद्यालय में प्रवेश की विभिन्न सुविधाओं और शिक्षा की गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था पर सभी क्षेत्र वासियों को अवगत करवाने का कार्य किया गया । विद्यालय द्वारा ई रिक्शा के माध्यम से ऑडियो प्रचार में विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती मीना शर्मा ने घर घर जाकर अभिभावकों से संपर्क कर विद्यालय का नामांकन वृद्धि में सहयोग की अपील की ।  क्षेत्रवासियों को बताया गया कि विशाल क्षेत्र में बने नवनिर्मित विद्यालय में स्वच्छ वातावरण के साथ निःशुल्क शिक्षा, छात्रवृत्ति, मिड डे मील , उत्कृष्ट शिक्षण, खेलकूद, भययुक्त वातावरण, कक्षा नौ की छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण, कम्प्यूटर शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, स्काउट गाइड ,एनएसएस , बैठने की पर्याप्त व्यवस्था , उत्तम शौचालय छात्र छात्राओं के लिए अलग-अलग व्यवस्था सहित सभी सुविधाओं का व्यापक प्रचार किया गया । विद्यालय स्टाफ द्वारा घर घर जाकर पेम्पलेट के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ