स्पीकर देवनानी ने हनुमान जन्मोत्सव पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
देवनानी ने कहा कि हनुमान जी शक्ति, भक्ति, निष्ठा एवं सेवा के प्रतीक हैं। उनका जीवन हमें साहस, समर्पण और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि यह पावन पर्व समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और आध्यात्मिक चेतना का संचार करता है। हमें भगवान हनुमान के आदर्शों को अपनाते हुए समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
देवनानी ने कामना की कि यह पवित्र अवसर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।

0 टिप्पणियाँ