टीआरडी, इलेक्ट्रीकल बनी डीआरएम क्रिकेट कप 2025-26 की विजेता
डीआरएम राजू भूतड़ा ने किया फ्लड लाइट व क्रिकेट प्रैक्टिस नेट का उद्घाटन
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजमेर मण्डल खेल संघ (ए.डी.एस.ए) के तत्वाधान में एडीएसए स्पोर्ट्स ग्राउंड पर आयोजित डीआरएम कप में टीआरडी/इलेक्ट्रीकल की टीम विजेता रही | रविवार को आयोजित फाइनल मैच में टी.आर.डी/इलेक्ट्रीकल ने टीआरओ/सेफ्टी टीम को हरा कर खिताब जीता | फाइनल के पश्चात् राजू भूतड़ा, मण्डल रेल प्रबन्धक, अजमेर एवं अध्यक्ष, ए.डी.एस.ए, अजमेर व रिंकल भूतड़ा, अध्यक्षा, महिला कल्याण समिति की अध्यक्षता में आयोजित समापन समारोह मे विजेता टीम व उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाडिओं को पुरस्कृत किया गया । डीआरम कप में अजमेर मण्डल की 10 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान कुल 20 लीग मैच खेले गये।
इस अवसर पर स्पोर्ट्स ग्राउंड में सुविधाओं के विस्तार हेतु एडीएसए स्पोर्ट्स ग्राउंड में नव-स्थापित फ्लड लाइट एवं नव-निर्मित क्रिकेट प्रैक्टिस नेट का उद्घाटन राजू भूतड़ा, मण्डल रेल प्रबन्धक, अजमेर एवं अध्यक्ष, ए.डी.एस.ए, अजमेर व श्रीमति रिंकल भूतड़ा, अध्यक्षा, महिला कल्याण समिति के द्वारा किया गया। इससे खिलाड़ियों को अब रात्रि में भी अभ्यास और मैच खेलने की सुविधा मिल सकेगी। समारोह में वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों, महिला कल्याण संगठन की सदस्यों, खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। अजमेर मंडल खेल संघ (ए.डी.एस.ए) के सचिव एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (सवमा) प्रदीप कुमार के निर्देशन में डीआरएम कप 2025-26 का सफल आयोजन किया गया। समारोह में वरिष्ठ रेलवे अधिकारी, महिला कल्याण संगठन की सदस्य, बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। अंत में आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


0 टिप्पणियाँ