Ticker

6/recent/ticker-posts

जतोई दरबार अजमेर में असु चंड उत्सव धूमधाम से मनाया

जतोई दरबार अजमेर में असु चंड उत्सव धूमधाम से मनाया

जतोई दरबार, अजमेर में असु चंड उत्सव धूमधाम से मनाया 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जतोई दरबार, नगीना बाग स्थित स्वामी दांदूराम साहिब स्वामी होतूराम साहिब दरबार में आज असू चण्ड का पावन पर्व बड़ी श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दरबार में हाजिरी भरकर दर्शन किए।


दरबार के मुख्य सेवादार भाई फतनदास ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि असू चण्ड के शुभ अवसर पर दरबार साहिब में सुबह सवेरे श्री सुखमनी साहिब का पाठ, भजन-कीर्तन, आरती एवं अरदास का आयोजन किया गया। सायंकाल पूज्य झूलेलाल साहिब जी का बहराणा साहिब अजीत एण्ड पार्टी द्वारा साईं झूलेलाल जी की महिमा के भजन गाये व असू चण्ड की महिमा बताई । जिसमें श्रद्धालु भक्ति-भाव से झूम उठे।


प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने बताया कि असू चण्ड सिंधी समाज का महत्वपूर्ण पर्व है, जो एकता, सेवा और सद्भाव का संदेश देता है। कार्यक्रम के उपरांत सभी संगत के लिए प्रसाद  की व्यवस्था की गई।


इस पावन अवसर पर अजमेर सहित आस-पास के क्षेत्रों से आए सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ