भाविका बाकोलिया जिम्नास्टिक छात्रा ने खेलकूद प्रतियोगिता में तृतीय स्थान किया प्राप्त
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। एच. के. एच. स्कूल की जिम्नास्टिक चैंपियन भाविका बाकोलिया कक्षा 5 ने 70वीं राज्य स्तरीय जिम्नास्टिक छात्रा वर्ग-14 प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर अजमेर शहर का नाम रोशन किया। 1 से 7 अक्टूबर तक 70वीं राज्यस्तरीय जिम्नास्टिक छात्रा वर्ग-14 खेलकूद प्रतियोगिता - 2026 का आयोजन भारतीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, लक्ष्मणगढ़ सीकर में किया गया।प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों के जिला स्तरीय विजेता खिलाडियों ने भाग लिया प्रतियोगिता के अन्तर्गत अण्डर-14 छात्रा वर्ग में अजमेर शहर के लगभग 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमे एच. के. एच. स्कूल की खिलाड़ी भाविका बकोलिया कक्षा-5 ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक प्राप्त किये और अपना नाम तीसरे स्थान पर दर्ज कराया। यह भाविका के लिये ही नहीं अजमेर शहर के लिये भी विशेष उपलब्धि है। विद्यालय प्राचार्या मधु गोयल ने भाविका को शाला परिवार की ओर से बधाई देते हुए कहा कि मन में दृढ़ निश्चय और उत्साह हो तो बड़ी से बड़ी जीत हासिल की जा सकती है। विद्यालय अध्यक्ष अजय कुमार ठाकुर व निदेशिका किरण ठाकुर ने भाविका के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए कहा निरन्तर अभ्यास और एकाग्रता से ही उपलब्धि प्राप्त की जाती है।

0 टिप्पणियाँ