Ticker

6/recent/ticker-posts

पुष्कर सौंदर्यीकरण कार्यों को लेकर सीएलसी की बैठक आयोजित, प्रस्तावित कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पुष्कर सौंदर्यीकरण कार्यों को लेकर सीएलसी की बैठक आयोजित, प्रस्तावित कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

पुष्कर सौंदर्यीकरण कार्यों को लेकर सीएलसी की बैठक आयोजित, प्रस्तावित कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट फेज-4 के अंतर्गत पुष्कर में प्रस्तावित सौंदर्यीकरण कार्यों के संबंध में जिला कलक्टर लोकबंधु की अध्यक्षता में सीएलसी बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न घाटों पर प्रस्तावित चेंजिंग रूम एवं धौलपुर पत्थर की जाली से संबंधित कार्यों को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तावित प्लान पर चर्चा की गई।

जिला कलक्टर ने अस्थायी चेंजिंग रूम के लिए उपयुक्त स्थान के निर्धारण के लिए जनप्रतिनिधियों, स्थानीय गणमान्य नागरिकों, पुरोहित संघ सहित समस्त हितधारकों से समन्वय कर विस्तृत चर्चा करने के निर्देश दिए। इससे धार्मिक आस्था, पर्यावरण संरक्षण एवं सौंदर्यीकरण के बीच संतुलन स्थापित किया जा सकेगा।

बैठक में बताया गया कि जिला कलक्टर के निर्देशानुसार उपखंड अधिकारी पुष्कर द्वारा समस्त हितधारकों के साथ आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि पक्के चेंजिंग रूम के स्थान पर अस्थायी, पोर्टेबल एवं फेब्रिकेटेड चेंजिंग रूम स्थापित किए जाएं। इस पर जिला कलक्टर ने जनप्रतिनिधियों सहित समस्त हितधारकों के साथ स्थान चिन्हित करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार डीपीआर के अंतर्गत पालिका घाट, यज्ञ घाट, गऊ घाट एवं ब्रह्मा घाट सहित विभिन्न कुण्डों पर धौलपुर बेज सैंडस्टोन जाली लगाने का कार्य प्रस्तावित था। इस पर हितधारकों एवं तीर्थ पुरोहितों ने सुझाव दिया कि जाली कार्य को इन कुण्डों के स्थान पर अन्य उपयुक्त स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए।

जिला कलक्टर लोकबंधु ने निर्देश दिए कि धौलपुर पत्थर की जाली ऐसे स्थानों पर लगाई जाए, जहां सौंदर्यीकरण स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो तथा आमजन को बेहतर अनुभव प्राप्त हो। इस संदर्भ में जनाना घाट, जयपुर घाट , ब्रह्मा घाट जैसे स्थानों पर कार्य करने पर विचार किया गया। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि घाटों पर स्थापित होने वाली फसाद लाइटिंग जल से प्रभावित नहीं हो तथा रात्रिकालीन प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ एवं आकर्षक हो।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेंद्र कुमार मीणा, उपखंड अधिकारी पुष्कर गुरु प्रसाद तंवर, नगर पालिका पुष्कर, पर्यटन विभाग  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ